Move to Jagran APP

कुथनौर के पास 18 घंटे बाद सुचारू हुआ यमुनोत्री हाईवे

कुथनौर के पास बीते शुक्रवार को बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे 18 घंटे बाद शनिवार सुबह 11 बजे सुचारू हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:08 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:17 AM (IST)
कुथनौर के पास 18 घंटे बाद सुचारू हुआ यमुनोत्री हाईवे
कुथनौर के पास 18 घंटे बाद सुचारू हुआ यमुनोत्री हाईवे

संवाद सूत्र, बड़कोट (उत्तरकाशी) : कुथनौर के पास बीते शुक्रवार को बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे 18 घंटे बाद शनिवार सुबह 11 बजे सुचारू हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम को हाईवे सुचारू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

prime article banner

बीती शुक्रवार शाम जनपद में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट से 17 किलोमीटर दूर कुथनौर के पास ऑलवेदर निर्माण की साइड में भारी भूस्खलन हुआ। इससे भूस्खलन का मलबा हाईवे पर करीब आधे किलोमीटर के दायरे में फैल गया। इसके साथ ही राजकीय इंटर कालेज कुथनौर का परिसर भी मलबे से भरा गया। साथ ही कुथनौर से एक किलोमीटर बड़कोट की ओर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरे, जिसके कारण हाईवे बाधित हो गया। पाली गाड, स्याना चट्टी, हनुमान चट्टी, राणा चट्टी, जानकी चट्टी, गीठ क्षेत्र सहित यमुनोत्री धाम का संपर्क कट गया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह 11 बजे हाईवे पर आवाजाही सुचारू हो गई। वहीं करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र में अभी भी दलदल व फिसलन भरा बना हुआ है। बारिश होने पर फिर से इस क्षेत्र में समस्या पैदा हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.