करवा चौथ से बाजार में लौटी रौनक
सीमांत क्षेत्र उत्तरकाशी के बाजार में भी करवा चौथ व्रत को लेकर रौनक लौट आई है।
उत्तरकाशी: सीमांत क्षेत्र उत्तरकाशी के बाजार में भी करवा चौथ व्रत को लेकर रौनक लौट आई है। सोमवार को बाजार पहुंची सुहागिन महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। कपड़ों की दुकानों से लेकर ज्वैलर्स और पूजन सामग्री की दुकानों तक खूब रौनक दिखी।
पिछले कुछ वर्षों से सीमांत क्षेत्र की महिलाओं में करवा चौथ व्रत का रंग खूब चढ़ रहा है। पंजाबी समुदाय में मनाए जाने वाला यह त्योहार पहाड़ी क्षेत्रों में बड़ी आस्था और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह से ही उत्तरकाशी जनपद के मुख्य बाजारों में रौनक दिखी। करवा चौथ व्रत की तैयारियों को लेकर सुहागिनों ने खूब खरीदारी की। इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी, ज्वैलरी, सोलह श्रृंगारों की खरीदारी की। देर शाम तक कपड़ों और आभूषणों की दुकानों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने त्योहार के लिए करवा, दीपक और करवा माता की चित्र की खरीदारी की। देर शाम तक बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ दिखी। इस दौरान पुरुष भी नी पत्नियों के लिए खरीदारी करते हुए नजर आए।(जासं)