पत्थर की चपेट में आने से महिला घायल, रेफर
बड़कोट : जंगल में घास काटने गई एक महिला पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल मि
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:12 PM (IST)
बड़कोट : जंगल में घास काटने गई एक महिला पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां महिला का उपचार चल रहा है।
बड़कोट थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि रविवार शाम करीब तीन बजे उपराड़ी निवासी जगदेई (45) पत्नी भगवान ¨सह जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरा, जिसकी चपेट में जगदेई आ गई और चोटिल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को नाजुक देखकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें