Move to Jagran APP

एक घंटे तक पहाड़ी में फंसी रही महिला

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी कार दुर्घटना में घायल हुई पुरोला चंदेली गांव की प्रमिला क

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:21 AM (IST)
एक घंटे तक पहाड़ी में फंसी रही महिला
एक घंटे तक पहाड़ी में फंसी रही महिला

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : कार दुर्घटना में घायल हुई पुरोला चंदेली गांव की प्रमिला करीब एक घंटे तक देवदार के जंगल के बीच पहाड़ी में फंसी रही। हुआ यूं कि दुर्घटना के समय कार से प्रमिला छिटककर पहाड़ी पर गिरी और वहीं देवदार के जंगल के बीच फंसी। जबकि पहाड़ी से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी। घटना के समय रेस्क्यू टीम पहले खाई में पहुंची और वहां से घायलों को रेस्क्यू किया। मृतकों के शव सड़क तक पहुंचाएं गए। घटना के करीब आधे घंटे बाद जब रेस्क्यू टीम ने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी तो। फिर एसडीआरएफ की टीम ने महिला को निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया। जिसके बाद आधा घंटा महिला को रेस्क्यू करने में लगा। -पहाड़ी सड़कों पर नहीं थम रही ओवरलोडिग

loksabha election banner

उत्तरकाशी : सीमांत जनपद में जिला प्रशासन सहित पुलिस और परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के नाम पर केवल बैठकों तक सीमित हैं। धरातल पर ओवर लोडिग वाहनों की जांच, शराब पीकर और तेज रफ्तार से वाहनों की जांच केवल कागजी खानापूर्ति के लिये चल रही है। इससे ओवरलोडिग वाहनों पर नियंत्रण लगाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। अगर बड़कोट के दोबाटा में पुलिस, परिवहन विभाग व तहसील प्रशासन ने ओवर लोडिग वाहनों के जांच की होती तो शायद यह घटना न घटती। जनपद में ओवर लोडिग को लेकर पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं।

सीमांत जनपद उत्तरकाशी में सड़क दुर्घटनाओं की इतिहास बेहद ही डरावना है। अधिकांश दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने पर घटी हैं। गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी तक टैक्सी, कार आदि आम और निजी वाहनों में अधिक ओवर लोडिग हो रही है। जिससे यहां की सर्पीली सड़कें और घूमावदार मोड़ पर हादसों की आशंका बनी रही है। बड़कोट-राजगढ़ी, पुरोला-गुदियाट गांव, बडकोट खरादी, नौगांव-गैर बनाल, कुंवा कफनौल, चिन्यालीसौड़ बनचौरा, चिन्यालीसौड़-जोगथ, मोरी-पुरोला, थौंतरी कमद, मोरी-त्यूणी, मोरी-नैटवाड़, जखोल-सांकरी, बडकोट-गडोली, त्यूणी-आराकोट सहित तमाम मार्गों पर छोटे वाहनों में खचाखच क्षमता से दो-तीन गुना सवारी बैठाना आम बात हो गई। ये अधिकांश सड़कें राजस्व क्षेत्र में आती हैं। वहीं ओवर लोडिग गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्गों पर भी नहीं थम रही है। ओवर लोडिग करने में निजी कार स्वामी भी पीछे नहीं हैं। बड़कोट में हुई घटना का एक कारण यह भी माना जा सकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि पुलिस चेकिग लगातार अभियान चला रही हैं। बड़कोट में इन दिनों एक ही दरोगा तैनात हैं, अधिकांश फोर्स मेले में लगा हुआ है। फिर भी किसी कारण चेकिग नहीं हो पाई इसकी जांच होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.