छम-छम बाजली चूड़ी पर झूमे लोग
संवाद सूत्र थराली सोलडुंग्री में चल रहे तीन दिवसीय पर्यटन विकास मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों क
संवाद सूत्र, थराली:
सोलडुंग्री में चल रहे तीन दिवसीय पर्यटन विकास मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को समापन अवसर पर
क्षेत्रीय महिला मंगल दलों व रंगमंच के कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटी। महिला मंगल दल डुंग्री, रूईसांण, टुंडरी, मैन, बूंगा के नीति बॉर्डर माजी.., छम-छम बाजली चूड़ी., मेरो लहंगा.., चहक उठी वादिया., सोजा मेरो लाल. आदि लोकगीतों व लोकनृत्य पर दर्शक जमकर थिरके। बतौर मुख्य अतिथि थराली ब्लॉक प्रमुख कविता देवी ने कहा कि सांस्कृतिक मेलों का आयोजन लोकसंस्कृति संरक्षण की दिशा में शुभ संकेत है। इस तरह के मेलों के आयोजन को भविष्य में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। बतौर विशिष्ट अतिथि राइंका डुंग्री प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी, बलवंत सिंह फरस्वाण, पूर्व प्रधानाचार्य बीसी सोरियाल, उमा शंकर रावत, वन दरोगा खीमानंद खंडूड़ी ने मेले को संरक्षित करने की बात कही। इस दौरान आयोजन कमेटी के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, प्रधान दीपा मिश्रा, क्षेपंस मंजू देवी, दिगंबर देवराड़ी, मेला संचालक चरण सिंह, अभिशेख मिश्रा, पार्वती देवी, सूरज कुमार, सुशील रावत, बलवीर राणा, दर्शनी देवी, संतोष मिश्रा, सुरेंद्र नेगी, हरि राम, नवीन मिश्रा, मोहन सिंह, दलवीर सिंह, प्रेम शंकर, सुदर्शन राणा, दिगपाल राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष वसंती देवी, चेती देवी, दीवानी देवी, महेशी देवी, ऊषा, शीला आदि रहे।