उमा भारती ने गंगा घाट पर की पूजा अर्चना
उत्तरकाशी पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती शुक्रवार को गंगा पूजन के लिए गंगोत्री धाम पहुंची
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:14 AM (IST)
उत्तरकाशी : पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती शुक्रवार को गंगा पूजन के लिए गंगोत्री धाम पहुंची। उन्होंने गंगोत्री मंदिर और गंगा के किनारे पूजन किया। गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों के साथ भी उमा भारती ने बातचीत की। अपने इस दौरे को निजी कार्यक्रम बताते हुए उमा भारती ने कहा कि वह कुछ दिनों के लिए गंगा घाटी के प्रवास पर हैं। हर दिन वह धराली से गंगोत्री आएंगी तथा रात्रि विश्राम के लिए धराली जाएंगी। इस मौके पर ईशावस्यम आश्रम स्वामी राघवेंद्रानंद, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल, सह सचिव राजेश सेमवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल, गंगोत्री चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें