हरेला पर प्रदेश में रोपे जाएंगे दो करोड़ पौधे
उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट गुरुवार को दो दिवसीय भ्रमण पर हैं।
बर्नीगाड़ : उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट गुरुवार को दो दिवसीय भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने बर्नीगाड़ वन विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी में अच्छी पहल की है। गरीब और मजदूरों को घर-घर जाकर राशन व मास्क वितरित किए हैं। सरकार ने भी प्रवासियों को स्वरोजगार दिलाने के लिए कई प्रयास किए हैं, जिससे पहाड़ की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने बताया कि हरेला पर्व पर प्रदेश में दो करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। ग्राम पंचायत अपनी खाली जमीनों पर फलदार पौधों का रोपण करेगी। इसके लिए उन्होंने सभी रेंज अधिकारियों व वन पंचायतों को निर्देशित किया है। वहीं उन्होंने नौगांव ब्लॉक सभागार में वन विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बच्चन सिंह चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री चैन सिंह रावत, रेंज अधिकारी साधुलाल, तहसीलदार मोहन सिंह राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरदार सिंह राणा, बलबीर कैंतुरा, श्याम डोभाल, घनश्याम, जगमोहन आदि मौजूद थे। (संसू)