Move to Jagran APP

छह पर्वतारोहियों ने किया सतोपंथ चोटी का सफल आरोहण

ग्रेट एडवेंचर गंगोत्री के तत्वावधान में पर्वतारोही दल ने गंगोत्री हिमालय क्षेत्र के सबसे ऊंचे सतोपंथ हिमशिखर (7075 मीटर) पर तिरंगा लहराकर जोश और जज्बे का परिचय दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 09:58 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 09:58 PM (IST)
छह पर्वतारोहियों ने किया सतोपंथ चोटी का सफल आरोहण
छह पर्वतारोहियों ने किया सतोपंथ चोटी का सफल आरोहण

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: ग्रेट एडवेंचर गंगोत्री के तत्वावधान में पर्वतारोही दल ने गंगोत्री हिमालय क्षेत्र के सबसे ऊंचे सतोपंथ हिमशिखर (7075 मीटर) पर तिरंगा लहराकर जोश और जज्बे का परिचय दिया। सतोपंथ शिखर का आरोहण करने वाला यह इस सीजन का पहला दल है। सतोपंथ शिखर का सफल आरोहण प्री एवरेस्ट अभियान माना जाता है।

loksabha election banner

उत्तरकाशी के ग्रेट एडवेंचर गंगोत्री के तत्वावधान में 12 सदस्यीय दल 25 अगस्त को गंगोत्री से रवाना हुआ। प्रसिद्ध पर्वतारोही शिवराज सिंह पंवार के नेतृत्व में दल चीड़वासा, भोजवासा, गोमुख, नंदनवन होते हुए सतोपंथ के बेस कैंप वासुकीताल पहुंचा। इसके बाद दल ने आरोहण अभियान शुरू किया। बर्फबारी होने और मौसम अनुकूल न होने के कारण टीम लीडर शिवराज पंवार ने कैंप वन के बाद सीधे समिट कैंप अभियान चलाया। चार सितंबर की रात एक बजे छह हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित समिट कैंप से दल आगे बढ़ा। पांच सितंबर की सुबह छह बजे दल के छह सदस्यों ने सतोपंथ हिमशिखर का सफल आरोहण किया। सफल आरोहण करने पर पर्वतारोहियों ने तिरंगा लहराकर खुशी जताई। आरोहण करने वालों में टीम लीडर शिवराज सिंह पंवार, डिप्टी लीडर ज्योत्सना रावत, राहुल बैरवा, सुनील कुमार, रवि कुमार कीर्तिभाल और अनुज सिंह शामिल थे। अन्य सदस्य केवल समिट कैंप तक जा सके। ग्रेट एडवेंचर गंगोत्री के संचालक सौरभ राणा ने बताया कि सतोपंथ चोटी गंगोत्री हिमालय की सबसे ऊंची चोटी है। अभियान में नवीन पंवार, अंकुल राणा, बिहारी राणा और गोविद रावत ने दल को गाइड किया।

------------

सतोपंथ को रवाना हुआ दल

गोपेश्वर: चमोली जिले के सतोपंथ ट्रैक पर पर्यटकों की लगातार आवाजाही होने लगी है। देश के कोने कोने से पर्यटक इस ट्रैक पर पहुंच रहे हैं। सतोपंथ चमोली जिले के सबसे दुर्गम ट्रैकों में से एक है। अगस्त, सितंबर माह में इस ट्रैक पर पर्यटकों की सबसे अधिक आवाजाही होती है। इस साल दक्षिण भारत के ट्रैकर्स लगातार पहुंच रहे हैं। रविवार को माउंटेन ट्रैक्स का छह सदस्यीय दल सतोपंथ के लिए रवाना हुआ। बदरीनाथ से सतोपंथ गए ट्रैकरों में टीम लीडर राहुल मेहता के साथ गाइड विनय मैठाणी, गौरव, पल्लवी, सुमेश, सूरज आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.