हिमवीरों ने किया योगाभ्यास
उत्तरकाशी : योग दिवस पर हिमवीरों ने भी अपने वाहिनी मुख्यालय से लेकर बॉर्डर तक योग अभ्यास किया। 35वीं
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 11:22 PM (IST)
उत्तरकाशी : योग दिवस पर हिमवीरों ने भी अपने वाहिनी मुख्यालय से लेकर बॉर्डर तक योग अभ्यास किया। 35वीं वाहिनी महिडांडा, सीआइजेडब्ल्यू स्कूल महिडांडा तथा 12वीं वाहिनी मातली के परिसर में भी योग अभ्यास किया गया। इस योग अभ्यास में हिमवीरों के साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी योग अभ्यास किया। इसके साथ ही हर्षिल, कोपांग, नेलांग, नागा, सोनाम, त्रिपानी, पीडीए, नीला पानी, जादूंग, सुमला, मेंडी बॉर्डर की चौकियों में भी 35वीं वाहिनी महिडांडा और 12वीं वाहिनी मातली के हिमवीरों ने योग अभ्यास किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें