Move to Jagran APP

उत्तरकाशी में आए छह नए कोरोना पॉजिटिव केस, कुल संख्‍या पहुंची 20

सीमांत जनपद उत्तकाशी में रविवार को छह नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। ये सभी मुबंई से लौटने वाले प्रवासी हैं। इनमें पांच ऐसे हैं जो 19 मई उत्तरकाशी पहुंचे थे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 12:18 PM (IST)
उत्तरकाशी में आए छह नए कोरोना पॉजिटिव केस, कुल संख्‍या पहुंची 20
उत्तरकाशी में आए छह नए कोरोना पॉजिटिव केस, कुल संख्‍या पहुंची 20

उत्‍तरकाशी, जेएनएन। सीमांत जनपद उत्तकाशी में रविवार को छह नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। ये सभी मुबंई से लौटने वाले प्रवासी हैं। इनमें पांच ऐसे हैं जो 19 मई उत्तरकाशी पहुंचे थे। ये सभी गढ़वाल मंडल विकास निगम में संस्थागत क्वारंटाइन किए गए, जबकि एक युवक 21 मई को मुंबई से लौटा। उसे बुखार की शिकायत थी। यह युवक कोविड सेंटर में भर्ती है। जनपद कोरोना पॉजिटिव के केस बढ़कर 20 हो गए हैं।

loksabha election banner

उत्तरकाशी के निसमौर गांव के तीन युवक व एक युवती 19 मई को मुंबई से उत्तरकाशी पहुंचे। इनकी युवती की उम्र 20 वर्ष है, जबकि युवकों में एक की उम्र 23, दूसरे की 32 और तीसरे की 29 वर्ष है। ये सभी गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन हैं। जहां से इन्हें कोविड सेंटर में शिफ्ट किया गया है। नए कोरोना पॉजिटव में शामिल 22 वर्षीय युवक मुस्टिकसौड़ निवासी है।

यह भी 19 मई को मुंबई से उत्तरकाशी पहुंचा था। इससे भी क्वारंटाइन वार्ड से कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। छह युवक 34 वर्षीय दिलसौड़ गांव निवासी है। यह युवक मुंबई से 21 मई को पहुंचा। इसे बुखार की शिकायत थी। जिला अस्पताल और जिला प्रशासन की टीम ने इसे उसी दिन कोविड सेंटर जिला अस्पताल में भर्ती।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अभी सामुदायिक संक्रमण नहीं: सीएस उत्पल कुमार सिंह

रुद्रप्रयाग में आया एक कोरोना पॉजिटिव

रुद्रप्रयाग जनपद में एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति  73 वर्षीय बुजुर्ग हैं और नई दिल्ली से लगभग 15 मई को आए थे। उन्‍हें एक होटल में संस्थागत क्‍वारंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने 25 मई को उनका सैंपल लिया था। जिसकी रिपोर्ट बीती रात आई। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है, जबकि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग जुट गया हैं। आज तक जनपद में कुल छह कोरोना पॉजिटिव हो गए है, जबकि दो की जांच देहरादून में हुई थी। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों कोटेश्वर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: प्रवासियों की वापसी के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या कई गुणा बढ़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.