राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शंभू का चयन
उत्तरकाशी स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन गणेशपुर उत्तरकाशी के छात्र शंभू मखलोगा का चयन राष्ट्र
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:15 AM (IST)
उत्तरकाशी : स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन गणेशपुर उत्तरकाशी के छात्र शंभू मखलोगा का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में सात और आठ दिसंबर को आयोजित होगी।
स्कूल के प्रबंधक राममोहन रावत और प्रधानाचार्य विनीता देशमुख ने बताया कि कक्षा आठ में अध्ययनरत शंभू का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के अंडर-14 100 मीटर दौड़ के लिए हुआ है। बताया कि शंभू ने ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसके आधार पर उसका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षकों ने खुशी जाहिर कर शुभकामनाएं दी। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें