Move to Jagran APP

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने शुरू की गंगा पैदल यात्रा

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती इन दिनों गंगा पैदल यात्रा पर हैं। यह यात्रा उमा ने 14 अक्टूबर गंगोत्री से शुरू की थी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 12:24 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 12:24 PM (IST)
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने शुरू की गंगा पैदल यात्रा
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने शुरू की गंगा पैदल यात्रा

उत्तरकाशी, जेएनएन। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती इन दिनों गंगा पैदल यात्रा पर हैं। यह यात्रा उमा ने 14 अक्टूबर गंगोत्री से शुरू की थी। रविवार को वह जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 50 किमी गंगोत्री की ओर गंगनानी पहुंचीं। बताया जा रहा कि उमा नमामि गंगे परियोजना के तहत हुए कार्यों के अलावा गंगा की स्वच्छता की स्थिति को भी देख रही हैं। अभी अपनी इस यात्रा के बारे में उमा ने सिर्फ इतना ही बताया कि वह गंगोत्री से गंगा सागर की यात्रा पर निकली हैं। जहां तक संभव हो पाएगा, वहां तक वह पैदल जाएंगी। उमा भारती गत 11 अक्टूबर को गंगोत्री पहुंची थीं।

loksabha election banner

13 अक्टूबर तक वह धराली में रहीं और 14 अक्टूबर की सुबह गंगोत्री पहुंचीं। वहां गंगा घाट पर पूजा-अर्चना के बाद वह पैदल ही उत्तरकाशी की ओर चल पड़ीं। भैरवघाटी, धराली, झाला, जसपुर, सुक्की, डबराणी होते हुए रविवार शाम उमा गंगनानी पहुंचीं। इस पैदल यात्रा में उमा स्थानीय लोगों से गंगा की स्वच्छता और निर्मलता की अपील कर रही हैं। साथ ही गंगा के किनारे बसे ग्रामीणों से जैविक खेती करने का भी आग्रह कर रही हैं। ताकि गंगा प्रदूषित न हो। हालांकि, इस यात्रा के बारे में विस्तार से उन्होंने कुछ नहीं बताया।

यह भी पढ़ें: कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब साध्वी प्राची ने बताया जान को खतरा, मांगी सुरक्षा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.