Move to Jagran APP

रूस के पर्वतारोहियों ने गंगोत्री हिमालय की सबसे ऊंची चोटी सतोपंथ का किया सफल आरोहण

दो विदेशी पर्वतारोहियों सहित चार लोगों ने सतोपंथ हिमशिखर का सफल आरोहण किया। इस सीजन में सतोपंथ का आरोहण करने वाला यह पहला दल है।

By Edited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 10:39 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 11:19 AM (IST)
रूस के पर्वतारोहियों ने गंगोत्री हिमालय की सबसे ऊंची चोटी सतोपंथ का किया सफल आरोहण
रूस के पर्वतारोहियों ने गंगोत्री हिमालय की सबसे ऊंची चोटी सतोपंथ का किया सफल आरोहण

उत्तरकाशी, जेएनएन। गंगोत्री हिमालय के सबसे ऊंचे सतोपंथ हिमशिखर (7075 मीटर) का दो विदेशी पर्वतारोहियों सहित चार लोगों ने सफल आरोहण किया। इस सीजन में सतोपंथ का आरोहण करने वाला यह पहला दल है। सतोपंथ पर इन दिनों सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के दल आरोहण के लिए गए हुए हैं।

loksabha election banner

 रूस के पर्वतारोही एंड्रे फिल्कोफ व उनके एक अन्य साथी हाई लैंड ट्रैक एंड टूर के नेतृत्व में गत 22 मई को उत्तरकाशी से सतोपंथ चोटी के आरोहण को रवाना हुए। लेकिन, मौसम खराब होने के कारण कई दिनों तक इस दल को भोजवासा क्षेत्र में रुकना पड़ा।

मौसम साफ होने पर दल भोजवासा, गोमुख, नंदनवन व वासुकी ताल के दुर्गम रास्तों से होकर सतोपंथ के बेस कैंप पहुंचा। यहां से दोनों पर्वतारोहियों समेत सिक्किम निवासी शेरपा मिग्मा व नेपाल निवासी गेल्बु ने दस जून की सुबह नौ बजे सतोपंथ चोटी का आरोहण किया। हाई लैंड ट्रैक एंड टूर के पीतांबर सिंह पंवार ने बताया कि सतोपंथ चोटी गंगोत्री हिमालय की सबसे ऊंची चोटी है। इस सीजन में इस चोटी का आरोहण करने वाला यह पहला दल है।

यह भी पढ़ें: विश्‍व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्‍ट फतह कर लौटी टैक्‍सी चालक की बेटी शीतल राज

यह भी पढ़ें: Mount Everest Day : पिथौरागढ़ जिले के नौ लोग कर चुके हैं एवरेस्‍ट फतह, जानें इनके बारे में

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.