सड़कें बंद होने से हुई परेशानी
उत्तरकाशी : पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे भी ब
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:09 PM (IST)
उत्तरकाशी : पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे भी बीच-बीच में बाधित होते रहे। इसके साथ ही जनपद के चार सम्पर्क मार्ग भी बाधित हुए। मार्ग बाधित होने के कारण यात्रियों सहित आम लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार की सुबह को गंगोत्री हाईवे नालूपानी के पास मलबा आने से करीब एक घंटे तक बंद रहा। इसके साथ ही यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास पत्थर आने के कारण हाईवे दोपहर के समय बाधित रहा। इसके साथ ही सारी गाड मोटर मार्ग, टिकोची किराणू मार्ग, स्यासू मणि मोटर मार्ग तथा चिन्यालीसौड़ दिल्का मोटर मार्ग बाधित हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें