Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ो कार्यक्रम के तहत शनिवार को कांग्रेस कार्याकत्र्ताओं ने जिला व तहसील मुख्यालयों में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:06 AM (IST)
प्रदेश सरकार के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस
प्रदेश सरकार के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस

जागरण टीम गढ़वाल : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ो कार्यक्रम के तहत शनिवार को कांग्रेस कार्याकत्र्ताओं ने जिला व तहसील मुख्यालयों में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार के किसी भी विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से पद से इस्तीफा देने की मांग की गई।

loksabha election banner

गोपेश्वर : जिला कांग्रेस कमेटी चमोली के अध्यक्ष वरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की युवा विरोधी नीतियों एवं राज्य में लगातार बढ़ती बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर बस स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आनंद सिंह पंवार, प्रमोद बिष्ट, सुरेंद्र लाल आर्य, रविद्र सिंह नेगी, सुदर्शन शाह, गोपाल सिंह रावत, सुरेश कुमार डिमरी, भगत कन्याल समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

पोखरी : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व एनएसयूआइ कार्यकत्र्ताओं ने विनायकधार तिराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकत्र्ताओं का कहना है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार देने में विफल हो गई है। सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों के कारण पूरे देश मे बेरोजगारी एवं महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पढ़े लिखे नौजवान घरों में बेरोजगार बैठे हैं। केंद्र सरकार अपने छह साल के कार्यकाल में रोजगार के मुद्दे पर पूर्ण रूप से विफल रही है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मधुसूदन, ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, कुंवर सिंह चौधरी, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, दिगम्बर बत्र्वाल, महिधर पंत आदि शामिल थे।

कर्णप्रयाग : नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग, गौचर, देवाल, थराली में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी एवं बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकरकांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्णप्रयाग मुख्य बाजार व गौचर में धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को है। लेकिन, आज तक युवाओं के लिए ठोस रोजगार नीति, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के प्रयास नाकाफी साबित हुए है और लगातार बढ़ती मंहंगाई व कोरोना संक्रमण से आमजन की परेशानियां दोगुना बढ़ गई है। इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई को लेकर गौचर मुख्य बाजार में थाली, खाली कंटर व घंटी बजाकर विरोध जताया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सगोई, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, जिपंस लक्ष्मण सिंह्र हरि सिंह, हरीश सती्र राजा चौहान, बिरेन्द्र मिंगवाल्र राधा देवी, लखपत सगोई, मुकेश नेगी, सुनील पंवार सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

गैरसैंण : माईथान व मेहलचौरी में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेन्द्र सरकार युवा विरोधी सोच के तहत काम कर रही है। बीते तीन वर्ष में एक भी युवा को रोजगार नहीं मिल पाया है। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में दो घंटे का धरना दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्कर सिंह, सभासद कुंवर सिंह्र धनीराम, मोहन राम, मनमोहन पंत, मुकेश, विनोद सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोटद्वार : बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकत्र्ताओं ने सरकार से युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को इस आपातकाल में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए। आज देश में बेरोजगारी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल, विजयनारायण सिंह, संजय मित्तल, भोपाल सिंह अधिकारी, तेजपाल पटवाल, मान सिंह राजपूत, पूरण चंद्र व हिम्मत सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

उधर, पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने बेरोजगारी व सार्वजनिक संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में केंद्र व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। बाद में राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञापन देने वालों में दिलबर प्रताप सिंह, प्रवेश रावत, देवेंद्र भट्ट, आशुतोष कंडवाल व अनुज भट्ट आदि शामिल रहे।

लैंसडौन : बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने शनिवार को धरना देने के साथ ही प्रदर्शन भी किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया। तहसील मुख्यालय में यूथ कांग्रेस के प्रभारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में गांधी चौक में सांकेतिक धरना देने के बाद जुलूस-प्रदर्शन किया गया। जयहरीखाल ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय में कार्यकत्र्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। वहीं, रिखणखाल ब्लॉक मुख्यालय में भी पूर्व प्रमुख पिकी नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध सांकेतिक धरना दिया। पिकी नेगी ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगार का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सतपुली : सतपुली बाजार में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने सांकेतिक धरना देते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। धरना देने वालों में राजपाल बिष्ट, कुलभूषण कीर्ति रावत, आरती रावत, जयदीप नेगी, सुरजन सिंह रौतला, किरण रौतेला, अंजू बिष्ट व रोहन नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन विकास रावत ने किया।

उत्तरकाशी : बढ़ती बेरोजगारी और सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ उत्तरकाशी, पुरोला, नौगांव व चिन्यालीसौड़ में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। उत्तरकाशी में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में हनुमान चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण न भाजपा सरकार पर युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से न तो समूह ग की कोई भर्ती संचालित की गई और न ही पीसीएस व लोअर पीसीएस के पद भरे गए। स्थानीय स्तर पर आउटसोर्स पदों पर भी केवल चहेतों को नियुक्त किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, भटवाड़ी कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बीएल घलवान, महासचिव गोपाल भंडारी, राकेश रावत, मनीष राणा, भूपेश कुडियाल, दिवाकर भट्ट मौजूद थे।

पुरोला में तहसील परिसर में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किसन सिंह रावत ने प्रदेश सरकार को युवा विरोधी बताया। इस मौके पर जयेन्द्र सिंह रावत, पूर्व नपंअ प्यारेलाल हिमानी, रेखा नौटियाल जोशी आदि थे। वहीं, नौगांव चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व जिप अध्यक्ष सकल चंद रावत ने कहा कि सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है, महंगाई कम नहीं कर पा रही है। ऐसे में सरकार को कुर्सी पर बैठने रहने का अधिकार नहीं है। इस मौके पर ओबीसी प्रदेश सचिव राजेश रावत, ब्लाक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल, आशीष रावत, कुलदीप चौहान, सरदार सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद थे।

नई टिहरी : शनिवार को कांग्रेसी नई टिहरी के सुमन पार्क में एकत्रित हुए और नारेबाजी कर धरना दिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कोरोना के चलते बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्थित यह है कि युवा नौजवान व उसके परिवार के सामने रोटी का संकट पैदा हो गया है राज्य सरकार इस ओर गंभीर नहीं है। कांग्रेसियों ने मांग की है कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए ठोस प्रयास करें। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, विजय गुनसोला, महिला अध्यक्ष दर्शनी रावत, ममता उनियाल, कुलदीप पंवार, पंकज रतूड़ी, नरेंद्र राणा आदि शामिल थे। कांग्रेस ने धरना, यूकेडी कार्यकत्र्ताओं ने प्रदर्शन किया

कर्णप्रयाग : एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की समस्या को लेकर सड़कों पर उतर धरना कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं, दूसरी ओर कर्णप्रयाग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उक्रांद कार्यकत्र्ता भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते दिखाई दिए और सिमली रोड़ से मुख्य बाजार तक यूकेडी कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश प्रभारी यूके खंडूरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर खंडूरी ने कहा सिमली क्षेत्र में उद्योग स्थापना को दी गई भूमि में युवाओं के लिए आज तक उद्योग स्थापित नही हो सके हैं। जबकि, यहां करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित दुग्ध संघ भी उम्मीदों पर खरा नही उतरा है। भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी पहाड़वासियों को विकास के नाम पर छलकपट किया है। जबकि, भाजपा के पास बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की नीति नहीं है। इस मौके पर केएल शाल, नीति रावत, अनिल, अजय, संजय, अंकित, आकाश आदि मौजूद रहे। कांग्रेस ने मुख्यालय में किया प्रदर्शन

रुद्रप्रयाग : बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी की समस्या को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर एक दिवसीय धरना दिया। तथा भाजपा सरकार पर प्रवासियों से रोजगार के नाम पर छलावा करने का आरोप लगाया। तयशुदा कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसी नए बस अडडे में एकत्रित हुए। जिसके बाद कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। महंगाई पर सरकार की ओर से कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। भर्ती के सभी पदों पर रोक लगाने से बेरोजगार भटकने को मजबूर हैं। सरकार केवल अपने विधायकों को ही रोजगार देने तक सीमित रह गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि सरकार जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा राज्य में बेरोजगारी की स्थिति ऐसी है कि लाल बत्ती की गाड़ी वाले लोग अपने बच्चों को पीआरडी में नौकरी लगा रहे हैं। राज्य में रोजगार की स्थिति अत्यंत खराब है उन्होंने सरकार पर जनता की भावनाओं का किसी तरह से भी ख्याल न रखने का भी आरोप लगाया।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह झिकवाण, पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र बुटोला, अंकुर रौथाण, चैन सिंह पंवार, अजय पुंडीर, बंटी जगवाण, गोकुल लाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिकवाण, मनोहर सिंह रावत, शैलेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत, सुरेश चंद्र, राजेश नेगी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अगस्त्यमुनि के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने किया। कार्यकत्र्ताओं ने दिया धरना

पौड़ी : कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में राज्य सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने कहा कि सरकार बेरोजगारी पर लगाम नहीं लगा पा रही है। राज्य में युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। लेकिन, सरकार रोजगार की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, अनूप कंडारी, युद्धवीर सिंह रावत, गौरव सागर, आस्कर रावत, अंकित सुंद्रियाल, अवतार सिंह आदि शामिल थे।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस कमेटी कोट ने भी घुड़दौड़ी में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर अध्यक्ष गांधी सिंह, पूर्व प्रमुख नवल किशोर, सरिता नेगी, तामेश्वर आर्य, केलाश बिष्ट आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.