सैना मोरी रखी खोली पर झूमे दर्शक
संवाद सूत्र पुरोला रवाईं महोत्सव के अंतिम दिन पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागर औ
संवाद सूत्र, पुरोला : रवाईं महोत्सव के अंतिम दिन पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागर और गीतों पर ग्रामीण झूम उठे। वहीं मेले के सफल संचालन पर विधायक राजकुमार ने नगर पंचायत पुरोला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगे इस मेले को भव्य बनाने के लिए वह भी सहयोग करेंगे।
रवार्इं महोत्सव में शनिवार को जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने देवी देवताओं के जागर, ढोल सागर, पांडव मंडाण व लोक गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने देवी कुंजापुरी, नरसिंह देवता, वेद मुख ब्रह्म, कैलाश मा रैंदो शंकर, सागर मा विष्णु, सहित कई जागर प्रस्तुत किए। इसके साथ ढोल सागर, पांडव मंडाण, गढ़वाली गीतों में गैल्या धनुली, तेरू दिन्यू रूमाल मेरू सिराणा धरियूं छ, सैना मोरी रखी खोली, हम कुशल छैई मां की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। मेला संरक्षक क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ने मेला आयोजकों, व्यापारियों व क्षेत्र के युवाओं, प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कर भविष्य में रवाईं महोत्सव बाजार की जातर को सरकारी स्तर पर पंजीकरण व सहायता देने को पैरवी करने का भरोसा दिया। मेले के समापन पर आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी ने अगले वर्ष पुन: विकास मेले जातर में आने की अपील की। मेला समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो दर्जन से अधिक लोगों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमुख रीता पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, मंच संचालन बलदेव असवाल, राजपाल पंवार, दिनेश रावत, सतेंद्र राणा, मीनू कुंवर, सुभाष नेगी, बीनू चौहान, शालिकराम नौटियाल, शूरवीर सिंह चौहान, शोभाराम, डीएस नेगी, रेखा जोशी आदि मौजूद थे।