हर्षिल की वादियों का सैलानी उठा रहे लुत्फ
संवाद सहयोगी उत्तरकाशी कुछ दिन पूर्व ऊंचाई वाले इलाकों में हुए हिमपात ने लोगों की दुश्
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : कुछ दिन पूर्व ऊंचाई वाले इलाकों में हुए हिमपात ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। लेकिन, बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हर्षिल घाटी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बर्फ का लुत्फ लेने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। दिल्ली से आए सैलानी अजीत कुमार विश्वास, आशा, प्रिया, दिप्ती, जितेंद्र ने बताया कि इन दिनों दिल्ली प्रदूषण से कराह रहा है। दिल्ली वासी शुद्ध हवा के लिए तरस रहे हैं। लेकिन, पहाड़ की इन हसीन वादियों में कुदरत ने अपनी नेमतें बरसायी हुई हैं। हर्षिल की घाटी किसी जन्नत से कम नहीं है। कभी सोचा नहीं था कि प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का इतना नजदीक से आनंद लेने को मिलेगा। सच में यह पल हमारे लिए अविस्मरणीय रहेगा।