लोगों को अधिकारों की दी जानकारी
पुरोला संविधान के तहत आम नागरिकों को मिले अधिकारों समेत कर्तव्यों को लेकर जवाहर नवोदय
पुरोला: संविधान के तहत आम नागरिकों को मिले अधिकारों समेत कर्तव्यों को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय पुरोला में आयोजित गोष्ठी में मुंसिफ मजिस्ट्रेट पुरोला अनूप सिंह ने छात्रों को पढ़ाई के साथ ही संविधान के अनुच्छेद, अनुसूची एंव आर्टिकल के बारे में भी अध्ययन करवाने की वकालत की।
विद्यालय में मुंसिफ मजिस्ट्रेट अनुप सिंह ने छात्रों को बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा व विस्तृत लिखित संविधान है। इसमें आम नागरिकों छोटे से छोटे अधिकारों और कर्तव्यों का पूर्ण रूप से उल्लेख किया गया है। ताकि देश का गरीब अमीर हर नागरिक अपने को असुरक्षित महसूस ना करें। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पीएस रावत, अधिवक्ता अरविद भंडारी, प्रवीण डोटियाल, महेंद्र सिंह पंवार, उप प्राचार्य हेमलता बिष्ट नेगी, एसके गुप्ता, जगमोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे। (संसू)