उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे में खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत; तीन घायल
यमुनोत्री हाईवे में फूलचट्टी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
उत्तरकाशी, जेएनएन। यमुनोत्री हाईवे में फूलचट्टी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
बड़कोट इंस्पेक्टर दिगपाल कोहली ने बताया कि, दुर्घटना आज सुबह यमुना घाटी के बड़कोट थाना क्षेत्र में हुई। एक ट्रक खरसाली से खाद्य सामग्री खाली कर बड़कोट लौट रहा था। इसी दौरान यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पायी है।
वहीं, टिहरी में ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग पर एक आर्टिका कार सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार में चालक ही सवार था, जो रूद्रप्रयाग से ऋषिकेश जा रहा था। घायल का नाम सुशील पुत्र रूपचंद आयु 30 वर्ष लगभग, निवासी पालमपूरा दिल्ली के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, क्वारंटाइन अवधि पूरी कर घर लौट रहे शख्स की चालक समेत मौत
क्वारंटाइन अवधि पूरी कर घर लौट रहे शख्स की चालक समेत मौत
चमोली जिले के नारायणबगड़ से चिडिंगा सिलोडी जा रही बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वाहन सवार लोग चंडीगढ से अपने गांव के लिए आते वक्त भराडीसैंण में 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे। फिलहाल, राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
चमोली जिले के नारायणबगड़ से वापस चिडिंगा गांव सिलोडी जा रही बोलेरो तलसारी चट्टान के पास अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में वाहन चालक दिनेश सिंह निवासी सिलोडी और वाहन सवार बिक्रम सिंह निवासी सिलोडी की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो वाहन में दो ही लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह चंडीगढ़ रहता था और घर लौटते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर विक्रम को प्रशासन ने भराड़ीसैंण में 14 दिन तक क्वारंटाइन कर दिया था। क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद वह घर लौट रहा था और अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वाहन में सवार चालक समेत दोनों लोगों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: चमोली में खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो लोग घायल