Move to Jagran APP

यमुनोत्री हाईवे पर हुआ भारी भूस्खलन, एक श्रमिक की दबने से हुई मौत

उत्‍तरकाशी जिले के बडकोट के निकट यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन में एक श्रमिक की मलबे में दबकर मौत हो गई है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 07:14 PM (IST)
यमुनोत्री हाईवे पर हुआ भारी भूस्खलन, एक श्रमिक की दबने से हुई मौत
यमुनोत्री हाईवे पर हुआ भारी भूस्खलन, एक श्रमिक की दबने से हुई मौत

उत्‍तरकाशी, जेएनएन। आज बडकोट के निकट यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के दौरान सरूखेत से बडकोट की ओर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक श्रमिक भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दब गया है। रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे श्रमिक को निकाल लिया है, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

loksabha election banner

भरपूर थाने के निरीक्षक दिग्पाल कोहली ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर सरूखेत के पास कुछ श्रमिक पैराफिट का कार्य कर रहे थे। गुरुवार कि शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान भरकर श्रमिक बडकोट की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सरूखेत के कृष्णा खड्ड में पहाड़ी से भूस्खलन हुआ।

यह भी पढ़ें: कॉन्स्टेबल की बाइक बिजली के खंभे से टकराई, अस्पताल में मौत; पीपीई किट देकर लौट रहे थे संजय

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार नेपाल मूल के श्रमिक पदम राणा ने बचने के लिए ट्रॉली से कूद मारी। तो ट्रॉली तो भूस्खलन से बचकर आगे निकल गई, लेकिन पदम राणा भूस्खलन के मलबे में दब गया। सूचना पर रेस्‍क्‍यू टीम मौके पर पहुंची। मलबे को हटाकर श्रमिक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: राजस्व विभाग के संग्रह अनुसेवक की हादसे में मौत, विकासनगर में गहरी खाई में गिरी कार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.