Move to Jagran APP

सिर्फ इतने दिन में की हिमालय की चार चोटियां फतह, बनाया नया रिकॉर्ड

गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियों का आरोहण कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है। इन अनाम चोटियों पर सिर्फ तेरह दिन में आरोहण किया गया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 08:33 PM (IST)
सिर्फ इतने दिन में की हिमालय की चार चोटियां फतह, बनाया नया रिकॉर्ड
सिर्फ इतने दिन में की हिमालय की चार चोटियां फतह, बनाया नया रिकॉर्ड

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की संयुक्त टीम ने 13 दिन के अंतराल में गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियों का आरोहण कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इन अनाम चोटियों का आरोहण पहली बार किए जाने का प्रमाण पत्र भी इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की ओर से जारी कर दिया गया है। अब टीम इस उपलब्धि को लिम्का बुक और गिनीज बुक में दर्ज कराने के लिए जुट गई है। 

loksabha election banner

दरअसल, निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम सात अक्टूबर को गंगोत्री से गोमुख के लिए रवाना हुई थी। इस टीम ने गोमुख के दाहिनी ओर रक्तवन घाटी में श्री कैलास और सुदर्शन चोटी के बीच के क्षेत्र में चार चोटियों को आरोहण के लिए चुना। समुद्रतल से 6116 मीटर ऊंचाई वाली दो चोटियों का आरोहण 14 अक्टूबर को किया। जबकि, 6566 मीटर व 6557 मीटर ऊंची दो चोटियों का आरोहण 16 अक्टूबर को किया गया। 18 अक्टूबर टीम गंगोत्री लौटी। 

टीम लीडर एवं निम के प्रधानाचार्य कर्नल बिष्ट ने बताया कि काफी विकट परिस्थितियों में पहली बार एक अभियान में चार अनाम चोटियों का आरोहण किया गया। इनका नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। लेकिन यह घोषणा सरकार को करनी है कि किस चोटी का नाम अलट-1, अटल-2, अटल-3 व अटल-4 होगा। 

इस मौके पर एवरेस्टर विश्वेश्वर सेमवाल (विष्णु), उत्तराखंड पर्यटन परिषद के सदस्य अवधेष भट्ट, विजेंद्र सिंह, राकेश राणा, अनामिका बिष्ट, ज्योत्सना रावत, घनश्याम आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: अटल अभियान: गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियां फतह

यह भी पढ़ें: उच्च हिमालयी क्षेत्र में ग्लोबल वार्मिंग का असर, 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

यह भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन के संकट से जूझ रहा हिमालय, गड़बड़ा गया है वर्षा का चक्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.