जयप्रकाश बने राजा रघुनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष
नौगांव ब्लॉक के गंगटाड़ी क्षेत्र के ईष्ट देव राजा रघुनाथ मंदिर समिति गंगटाड़ी के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 06:18 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 06:12 AM (IST)
बड़कोट: नौगांव ब्लॉक के गंगटाड़ी क्षेत्र के ईष्ट देव राजा रघुनाथ मंदिर समिति गंगटाड़ी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से जयप्रकाश सेमवाल को चुना गया है।
समिति के सचिव पद पर शूरवीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष पड़ पर रविन्द्र असवाल को चयनित किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर गंगटाड़ी ग्राम प्रधान सतीश सेमवाल, कोटी ग्राम प्रधान खेमराज राणा, खांड ग्राम प्रधान गरीबालाल, बसराली ग्राम प्रधान अनिल रावत, मसालगांव ग्राम प्रधान खेमराज राणा, फरी ग्राम प्रधान एकादशी असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगटाड़ी जितेंद्री असवाल को चुना गया है। संरक्षक पद पर जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह राणा को नियुक्त किया गया है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें