जीएमवीएन कर्मियों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता उत्तरकाशी संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गढ़वाल मंडल विकास निगम
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी :
संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गढ़वाल मंडल विकास निगम, उत्तरकाशी व बड़कोट के कर्मचारियों ने शनिवार को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
शनिवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी जीएमवीएन कार्यालय उत्तरकाशी व बड़कोट बंगले में एकत्रित हुए। जहां पर सभी कर्मचारियों ने संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले तीन माह से वेतन न मिलने, वेतन विसंगति, पर्यटन परिषद मे समायोजित करने सहित अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया। इस मौके पर गैस एजेंसी, यात्रा रूट के बंगलों में तैनात कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांग को मनवाने को लेकर पौधारोपण किया। साथ ही यहां धरना देकर नारेबाजी की। साथ ही जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर सभी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। कर्मचारियों का कहना कि उन्हें बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिस कारण उनके सामने आर्थिकी का संकट पैदा हो गया है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश कोठियाल, महेंद्र राणा, संगठन मंत्री सुरेश पंवार, विनोद राणा, सुशील डिमरी, ओपी सेमवाल, सुमेर सिंह, प्रताप पंवार, कीर्ति सिंह, जगवीर, विजय, रविंद्र सिंह, अशोक, मुकेश, सहित बड़कोट में उमेद कोठियाल, विनोद राणा, रविद्र राणा, राजेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, हरिपाल सिंह, विनोद डिमरी, मुकेश, किशन सिंह, वीरेंद्र राणा, मनोज मेहर, प्रेम सिंह चौहान जय प्रकाश रावत सूरत सिंह राहुल कुमार धर्मवीर सिंह, अर्जुन राणा, मनोज बिष्ट, विजय डोभाल आदि शामिल रहे।