Move to Jagran APP

उत्‍तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय हाईवे पर मैक्स वाहन दुघर्टनाग्रस्‍त, चार घायल

आधी रात करीब दो बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी गांव के पास एक मैक्‍स वाहन पलट गया। इस हादसे में चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों केा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जबकिअन्‍य 13 लोगों को हल्‍की चोट आई हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 09:14 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 09:14 AM (IST)
उत्‍तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय हाईवे पर मैक्स वाहन दुघर्टनाग्रस्‍त, चार घायल
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी गांव के पास एक मैक्स वाहन रात दो बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी गांव के पास एक मैक्स वाहन रविवार देर रात दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह वाहन जनपद टिहरी गढ़वाल से बारातियों को लेकर वापस बड़कोट जा रहा था। वाहन अनियंत्रित होकर कल्याणी के पास 10 मीटर नीचे गिरा और पलट गया। जिसमें 4 की गंभीर घायल हुए है, जिन्हें चिन्यालीसौड सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं 13 बारातियों को मामूली चोटें आई हैं।

loksabha election banner

मौके पर पहुंचे थाना धरासू पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर 108 की मदद से पहले प्राथमिक उपचार के लिए ब्रह्मखाल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों में राजेश चंद्र पुत्र तोलचंद्र निवासी गंगटाड़ी, जगतचंद्र पुत्र सुरमन सिंह निवासी नागाणगांव, राजेश पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी खांड़, कुलवंती पत्नी आलेंद्र सिंह निवासी कंड़ारुगांव, नौगांव,

सामान्य घायलों दीपेंद्र लाल पुत्र बुद्धि लाल निवासी बनाल, जवाहर सिंह पुत्र गोविंदु ग्राम पुरोला, कविंद्र सिंह पुत्र चंद्रमोहन निवासी ग्राम खांड, आलेंद्र पुत्र शांति निवासी कडालगांव, राजेश चंद्र पुत्र फूलचंद निवासी गगटाड़ी, शिव लाल पुत्र रणजीत सिंह निवासी गिहरी, गणेश सिंह पुत्र लालचंद निवासी गटाल गांव, गौतम सिंह पुत्र कर्म लाल निवासी, बड़कोट, वीरेंद्र सिंह पुत्र ताराचंद निवासी घटाल गांव, दिनेश चंद्र पुत्र दीपक चंद्र निवासी घटाल, सुखदेव पुत्र विजयपाल निवासी विसार, ऋषि देव पुत्र फकीर चंद निवासी घटाल गांव थाना बड़कोट, एलम सिंह पुत्र नामालूम निवासी खांड़गाव, बड़कोट हैं।

बस से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

हरिद्वार जिले के कनखल क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बस से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।एसओ कनखल दीपक कठैत ने बताया कि ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी भगवती प्रसाद रविवार रात बैरागी कैंप से लौट रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के पास खड़ी एक प्राइवेट बस में जा टकराई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घंटों तक चले उपचार के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। कनखल थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि बस कब्जे में ले ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.