Move to Jagran APP

जिलाधिकारी ने आधुनिक पुस्तकालय का किया लोकार्पण

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बचों शोधकर्ताओं और किताब पढ़ने के शौकीन पाठकों को शुक्रवार को आधुनिक पुस्तकालय के रूप में बड़ी सौगात मिली। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पुस्तकालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान भी उपस्थित रहे। जिला पुस्तकालय का सुंदरीकरण व रूपांतरण 13 लाख की लागत से किया गया जिससे पुस्तकालय आधुनिक स्वरूप में बनाया गया है। पुस्तकालय में 45 हजार से अधिक किताबों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं जैसी नवीन अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं व पाठकों के लिए अहम साबित होगी। पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना और नौजवानों को रोजगार से जोड़ना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। इसी परिपेक्ष्य में जिला पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी व बहुउपयोगी किताबों का संकलन किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 09:41 PM (IST)
जिलाधिकारी ने आधुनिक पुस्तकालय का किया लोकार्पण
जिलाधिकारी ने आधुनिक पुस्तकालय का किया लोकार्पण

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों, शोधकर्ताओं और किताब पढ़ने के शौकीन पाठकों को शुक्रवार को आधुनिक पुस्तकालय के रूप में बड़ी सौगात मिली। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पुस्तकालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान भी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

जिला पुस्तकालय का सुंदरीकरण व रूपांतरण 13 लाख की लागत से किया गया, जिससे पुस्तकालय आधुनिक स्वरूप में बनाया गया है। पुस्तकालय में 45 हजार से अधिक किताबों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं जैसी नवीन अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं व पाठकों के लिए अहम साबित होगी। पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना और नौजवानों को रोजगार से जोड़ना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। इसी परिपेक्ष्य में जिला पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी व बहुउपयोगी किताबों का संकलन किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पुस्तकालय के अलावा पुस्तकालय की शाखा बड़कोट, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी की लाइब्रेरी को भी आधुनिक बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रामीण स्तर पर भी सौ से अधिक पुस्तकालय खोलने का लक्ष्य रखा गया है ताकि ग्रामीण बच्चे अपने गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबों का अध्ययन कर सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला पुस्तकालय में सीसीटीवी कैमरे व कंप्यूटर लगाने और नई आलमारियां खरीदने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कोविड-19 में ऐसे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता को खोया है उन्हें पुस्तक किट वितरित की। इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी, जिला शिक्षाधिकारी रामेंद्र कुशवाह, भाजपा जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, जितेंद्र सक्सेना, मीडिया प्रभारी भाजपा विजयपाल मखलोगा, वार्ड सभासद गीता रावत, मनोज चौहान, प्रभारी पुस्तकालय अखिलानन्द भट्ट सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.