Move to Jagran APP

सर्व धर्म प्रार्थना सभा : गंगा लहरी, शांतिपाठ और जलाभिषेक के साथ श्रद्धांजलि

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित यमुनोत्री के शीतकाली प्रवास स्थल खरसाली तथा प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी में कोरोना से दिवंगत हुए व्यक्तियों की आत्म शांति और बीमार व्यक्तियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 03:52 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 03:52 PM (IST)
सर्व धर्म प्रार्थना सभा : गंगा लहरी, शांतिपाठ और जलाभिषेक के साथ श्रद्धांजलि
गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों ने गंगा लहरी पाठ किया।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित यमुनोत्री के शीतकाली प्रवास स्थल खरसाली तथा प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी में कोरोना से दिवंगत हुए व्यक्तियों की आत्म शांति और बीमार व्यक्तियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ।

loksabha election banner

गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों ने गंगा लहरी पाठ किया। जिसके बाद गंगा घाट पर शांति पाठ कर गंगा की पूजा की गई।

श्रद्धांजलि देने को तीर्थ पुरोहितों ने दो मिनट का मौन भी रखा। तीर्थ पुरोहितों में राकेश सेमवाल, मुकेश सेमवाल, बद्रीप्रसाद संजय सेमवाल, अंकित सेमवाल आदि शामिल थे।

यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने सर्व प्रथम मां यमुना से प्रार्थना की। जितने व्यक्ति कोरोना से मरे हैं उनको मां यमुना मोक्ष प्रदान करे। यमुनोत्री में पुरोहित महासभा की ओर से दो मिनट का मौन एवं घाट में भी श्रद्धांजलि दी गई।

पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, धर्मानंद उनियाल, राधे उनियाल, सुनील उनियाल, नंद किशोर उनियाल, पंकज, सौरभ आदि मौजूद थे।

यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल व सचिव सुरेश उनियाल के नेतृत्व में शांति पाठ और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

उत्तरकाशी विश्वनाथ मंदिर में मंदिर के महंत अजय पुरी और आपदा प्रबंधन जनमंच के पदाधिकारियों की ओर से जलाभिषेक और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

जिसमें उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन जनमंच के अध्यक्ष द्वारिका सेमवाल कमलेश गुरुरानी, नरेश बिजल्वाण, नरेश जगूड़ी, विकास राणा, माधव जोशी, सुशील, आदेश और शुभम जोशी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-सर्वधर्म प्रार्थना सभा: अस्पताल के आइसीयू से लेकर भगवान के दरबार तक प्रार्थना को उठे हाथ

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.