Move to Jagran APP

पतंजलि के साथ निम का उच्च हिमालय अभियान

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी पतंजलि के साथ नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी उच्च ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 06:44 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:20 AM (IST)
पतंजलि के साथ निम का उच्च हिमालय अभियान
पतंजलि के साथ निम का उच्च हिमालय अभियान

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: पतंजलि के साथ नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी उच्च हिमालयी क्षेत्र में एक अभियान चलाने जा रहा है। यह अभियान हिमालय की उन घाटियों और चोटियों पर होगा, जहां अभी तक कोई पर्वतारोहण अभियान नहीं चला है। इसके तहत उच्च हिमालयी क्षेत्र की वनस्पतियों पर शोध के अलावा वहां जीव-जंतुओं के बारे में भी अध्ययन होगा। इसके लिए निम और पतंजलि के बीच जल्द एक करार होने जा रहा है।

loksabha election banner

पर्वतारोहण के क्षेत्र में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक अलग पहचान है। पर्वतारोहण के साथ सर्च एंड रेस्क्यू और केदारनाथ पुनर्निर्माण में निम की शानदार भूमिका रही है। लेकिन, अब निम मार्च 2020 के बाद पतंजलि के साथ हिमालयी वनस्पति शोध अभियान चलाने जा रहा है। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि हिमालयी वनस्पति शोध अभियान के तहत निम और पतंजलि मिलकर अभियान चलाएंगे। इसके लिए योग गुरु बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण से उनकी बातचीत हो चुकी है। इस संयुक्त अभियान में 15 से 20 लोग शामिल होंगे, जिनमें अधिकांश वनस्पति और जीव-जंतु विशेषज्ञ शामिल होंगे।

बताया कि अभियान गंगोत्री हिमालय की उन घाटियों और चोटियों में चलाया जाएगा, जहां अभी तक कोई भी पर्वतारोहण अभियान नहीं चला। इसके अलावा उस क्षेत्र में मौजूद वनस्पतियों पर शोध करने के साथ ही वहां मौजूद जीव-जंतुओं का भी अध्ययन किया जाएगा। कर्नल बिष्ट ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण ने स्वयं भी इस अभियान में शामिल होने की बात कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.