संविधान दिवस पर पढ़ी संविधान की प्रस्तावना
उत्तरकाशी संविधान दिवस पर जिला न्यायालय में जिला जज एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कौश
उत्तरकाशी : संविधान दिवस पर जिला न्यायालय में जिला जज एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला के आदेश पर गोष्ठी हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार ने पराविधिक कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्ताव को पढ़ा। वहीं, पुरोला में न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूप सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों, पराविधिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ताओं के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया। बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दुर्गा शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बीएल आर्य, पीएलवी अवतार सिंह, दिनेश कन्सवाल, दीपक, कल्पना ठाकुर, सुनीता बडोनी आदि मौजूद थे।
वहीं, भारतीय संविधान दिवस पर महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिप्रसाद ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों को छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. बीएस पंवार, प्रमोद नेहरा, डॉ. शैला जोशी, डॉ. मंजू भंडारी, डॉ. धनेंद्र पंवार आदि मौजूद थे। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज नौटियाल ने भी केंद्र के कर्मचारियों और अधिकारियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई।