Lockdown 3: बाजार खोलने को लेकर तहसीलों में दिखा समन्वय और जिला मुख्यालय में रहा संशय
सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मुख्यालय के बाजार सहित तहसीलों कस्बों के बाजार में दुकानों को खोलने और बंद करने के समय को लेकर एक समानता नहीं दिखी।
उत्तरकाशी, जेएनएन। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मुख्यालय के बाजार सहित तहसीलों कस्बों के बाजार में दुकानों को खोलने और बंद करने के समय को लेकर एक समानता नहीं दिखी। पुरोला, डामटा, मोरी, बड़कोट, नौगांव में प्रशासन और व्यापार मंडल की बेहतरीन प्लानिंग दिखी। वहीं, जिला मुख्यालय उत्तरकाशी, जोशियाड़ा, चिन्यालीसौड़ आदि बाजारों व्यापार मंडल और प्रशासन की आपसी समन्वय की कमी नजर आयी।
बडकोट में दुकानें के खुलने का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे रखा गया। नौगांव में भी दुकानों के खुले रखने का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे रखा गया है। वहीं पुरोला में दुकानें खुलने का समय सुबह आठ बजे से बारह बजे रखा गया। दुकानें के खुलने का साप्ताहिक शेड्यूल भी बनाया गया। पुरोला, बडकोट व नौगांव में जरूरी वस्तुओं की दुकानें हर दिन खुली रहेंगी।
वहीं, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को कपड़े, रेडिमेट की दुकानें, दर्जी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल उपकरण, फर्नीचर की दुकानें खुलेंगी। मंगलवार, गुरुवार, व शनिवार को हार्डवेयर, क्रोकरी, बिङ्क्षल्डग मैट्ररियाल, ज्वैलर्स की दुकानें खुलेंगी।
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़ में सोमवार को दुकानें सुबह सात बजे से लेकर चार बजे तक खुली रही। दुकानों के खोलने व बंद करने के समय को लेकर प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका। उत्तरकाशी के व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि व्यापारी इस बात को लेकर सहमत हो गए थे कि दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। प्रशासन की ओर से इस पर स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया। प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच वार्ता चल रही है।
दुकान बंद कराने को लेकर हुआ विवाद
बडकोट बाजार में दुकानों को बंद कराने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस व्यापारी को धमकाते हुए दुकान बंद करने के लिए कहा। पुलिस कर्मी भाषा को लेकर व्यापारियों आपत्ति जतायी। इस बात को लेकर पुलिस व व्यापारियों के बीच विवाद हुआ।
यह भी पढ़ें: देहरादून में एक दिन छोड़कर खुलेंगी गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें
इसके बाद सभी व्यापारी एसडीएम सोहन ङ्क्षसह सैनी के पास पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि व्यापार मंडल प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहा है। लेकिन, इस तरह से व्यापारियों के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए। एसडीएम सोहन ङ्क्षसह सैनी ने दोनों पक्षों को समझा। जिसके बाद विवाद शांत हुआ।
यह भी पढ़ें: 47 दिन बाद आज खुले दफ्तर, पब्लिक की नो एंट्री, पढ़िए पूरी खबर