Move to Jagran APP

उत्‍तरकाशी के पुरोला में तेंदुए ने हमला कर छह लोगों को किया घायल Uttarkashi News

उत्‍तरकाशी जिले पुरोला में शुक्रवार को तेंदुए (गुलदार) ने रामा गांव में अलग-अलग जगह छह लोगों को हमला कर घायल कर दिया। सभी लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2020 06:16 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 10:58 PM (IST)
उत्‍तरकाशी के पुरोला में तेंदुए ने हमला कर छह लोगों को किया घायल Uttarkashi News
उत्‍तरकाशी के पुरोला में तेंदुए ने हमला कर छह लोगों को किया घायल Uttarkashi News

पुरोला (उत्‍तरकाशी), जेएनएन। शुक्रवार को तेंदुए (गुलदार) ने रामा गांव में अलग-अलग जगह छह लोगों को हमला कर घायल कर दिया। सभी लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना शुक्रवार सुबह हुई। खेत पर हल लगाने जा रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस बीच उसे बचाने आए युवक को भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। युवकों की चीख पुकार सुन ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। दूसरी घटना शाम पांच बजे रामा गांव और पंथान गांव के बीच हुई। यहां गुलदार ने एक अधेड़ व्यक्ति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया। घटना स्थल के निकट खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया तब किसी तरह व्यक्ति की जान बचाई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सीएचसी पुरोला में प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, तीसरी घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। यहां गुलदार ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर घायल किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त लगाने की मांग की है। 

prime article banner

उप प्रभागीय वनाधिकारी एनएन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेष्टी गांव निवासी लोकेंद्र बिष्ट, अपने खेत में हल लगाने जा रहा था। इस बीच जंगल में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। युवक की चीख पुकार सुन गाय चुगाने जा रहा गांव का ही युवक अरविंद उसे बचाने के लिए भागा। बताया कि गुलदार के हमले में दोनों युवक घायल हुए हैं। घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला पहुंचाया गया। 

यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को दून अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया गया। उधर, वन विभाग की टीम ने उच्चाधिकारियों से क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति ले ली है। 

दरांती और पत्थर से किया गुलदार पर वार

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बेस्टी गांव निवासी अमर सिंह रामा और पंथान गांव के बीच बेस्टी गांव को जोड़ने वाले रास्ते के निकट ही गाय चुंगा रहा था। तभी गुलदार ने अमर सिंह पर हमला कर दिया। अमर सिंह ने भी दरांती, पत्थर आदि से गुलदार पर वार किया। गांव के निकट खेतों में काम कर रहे लोगों ने हो-हल्ला किया। तब गुलदार झाड़ियों की ओर भागा। टौंस वन प्रभाग के डीएफओ सुबोध काला ने कहा कि गुलदार ने एक किलोमीटर क्षेत्र के अंतर्गत तीन लोगों पर हमला किया। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। वन कर्मियों को गांव में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि जब तक गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो जाता तब तक कहीं अकेले न निकले।

यह भी पढ़ें: चमोली में चार साल के मासूम को घर से उठा ले गया गुलदार, जंगल से बरामद हुआ शव

देर शाम तीन और लोगों पर किया हमला

शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुलदार ने विष्णु सेमवाल निवासी रामा गांव, वचन सिंह और नरेश चौहान निवासी बेष्टी गांव पर हमला किया है। वन विभाग के एसडीओ रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। ग्रामीणों को एहतियात बरतने को कहा गया है। क्षेत्र में दहशत है। शुक्रवार को गुलदार ने छह लोगों पर हमला किया है।

यह भी पढ़ें: चंबा में भालू के हमले में एक महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK