भाजपाइयों ने विस चुनाव को लेकर किया मंथन
विधानसभा चुनाव 2022 तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एंव प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने शनिवार को पुरोला में कार्यकत्र्ताओं के के साथ मंथन किया।
संवाद सूत्र, पुरोला: विधानसभा चुनाव 2022 तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एंव प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने शनिवार को पुरोला में कार्यकत्र्ताओं के के साथ मंथन किया। पदाधिकारियों ने सभी से आपसी मतभेद भुला कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भाजपाइयों को प्रधानमंत्री की मन की बात, खाद्यान्न योजना, कोरोना काल में किए गए कार्यों समेत प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों को संगठन की दृष्टि से पन्ना प्रमुख, संगठन में 12 विभाग, 17 प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र संयोजक नियुक्त कर सूची प्रदेश, केंद्रीय संगठन को भेजने के निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व जिला प्रभारी नीरू देवी ने कार्यकत्र्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की जन उपयोगी महत्वकांक्षी योजनाओं समेत महिलाओं व युवाओं समेत बुजुर्गों के विभिन्न स्तरों पर रोजगार सृजन को किए कार्यों को गांव गांव जन जन तक पहुंचाने, साथ ही प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, सत्येंद्र राणा, दुर्गेश लाल, मालचंद, नारायण सिंह चौहान, जगत सिंह चौहान, किशनलाल, अमीचंद शाह, राजेंद्र शर्मा, शशिमोहन राणा, श्याम डोभाल, उपेंद्र सिंह असवाल, रामचंद्र पंवार, चरण शाह, नवीन गैरोला, राजपाल पंवार, विनोद असवाल, राजेंद्र गैरोला आदि मौजूद थे।
रेखा वर्मा को दिया ज्ञापन
पुरोला: शनिवार को भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक में पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा को क्षेत्र के बीएड टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगारों ने ज्ञापन देकर बताया कि गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 31 मार्च 2022 तक सेवानिवृत, पदोन्नति व अन्य सभी रिक्त पदों को शामिल किया जाए। ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में 50 हजार से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगार पांच साल से भर्ती की राह देख रहे हैं। हजारों युवा आयु सीमा पार करने की कगार में हैं। प्रदेश में 4000 से अधिक पद रिक्त हैं, जबकि सरकार ने केवल 2200 पदों पर विज्ञप्ति निकाली गई। ज्ञापन देने वालों में श्रीचंद चौहान, रविदर सजवाण, देवी प्रसाद, त्रेपन सिंह रावत, पवन सजवाण, बहत्तर सिंह, रेखा नौटियाल, उपेंद्र शर्मा, राजूली बत्रा,दीपिका हिमानी, वीरेंद्र पंवार आदि प्रशिक्षित थे।