Move to Jagran APP

बड़कोट व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने राजाराम

व्यापार मंडल बड़कोट के अध्यक्ष पद पर राजाराम जगूड़ी ने जीत हासिल की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:14 AM (IST)
बड़कोट व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने राजाराम
बड़कोट व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने राजाराम

संवाद सूत्र, बड़कोट : व्यापार मंडल बड़कोट के अध्यक्ष पद पर राजाराम जगूड़ी ने जीत हासिल की। इससे पहले राजाराम जगूड़ी दो बार बड़कोट व्यापार मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं।

loksabha election banner

रविवार को जिला व्यापार मंडल यमुना घाटी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर राजाराम जगूड़ी ने अपने प्रतिद्वंदी कमेश रावत को 35 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। राजाराम जगूड़ी ने 187 मत प्राप्त किए। जबकि महामंत्री पद पर धनवीर रावत ने मनजीत रावत को 8 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। धनवीर रावत ने 172 मत प्राप्त किए। चुनाव में सुबह से ही मतदान करने के लिए व्यापारियों की लंबी लाइन लगी रही। कुल 371 मतदाताओं में से 342 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर राजेश उनियाल, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर त्रेपन असवाल एवं प्रचार मंत्री पद पर मदन जोशी पहले ही निर्विरोध चुने गए।

समस्त चुनावी प्रक्रिया जिला व्यापार मंडल के चतर सिंह चौहान, काबुल पंवार, सुनील भंडारी, अरविद खंडूड़ी, तिलकचंद रमोला, हरदेव राणा की मौजूदगी में संपन्न हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.