Move to Jagran APP

अटल अभियान: गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियां फतह

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व चार अक्टूबर को देहरादून से रवाना हुर्इ टीम ने गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियों को फतह किया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 02:54 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 02:54 PM (IST)
अटल अभियान: गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियां फतह
अटल अभियान: गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियां फतह

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियां फतह करने का नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) व पर्यटन विभाग का संयुक्त अटल अभियान सफल रहा। निम के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने अटल अभियान के तहत चार चोटियों पर तिरंगा फहराया। टीम शनिवार को उत्तरकाशी पहुंचेंगी। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफल आरोहण और इस आरोहण के दौरान बने रिकॉर्ड की जानकारी दी जाएगी।   

loksabha election banner

गंगोत्री ग्लेशियर की दाहिनी ओर रक्तवन घाटी में सैफी और सुदर्शन चोटी के निकट चार अनाम चोटियों के आरोहण के लिए यह टीम निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व चार अक्टूबर को देहरादून से रवाना हुई थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस अभियान का फ्लैग ऑफ किया था। 

छह अक्टूबर को टीम ने उत्तरकाशी से प्रस्थान किया और गंगोत्री से गोमुख होते हुए रक्तवन घाटी पहुंची। यहां बेस कैंप स्थापित कर आरोहण के लिए दो टीम बनाई गईं, जिन्होंने 6000 मीटर से लेकर 6500 मीटर ऊंचाई वाली इन चारों चोटियों का सफल आरोहण किया। 

विदित हो कि पर्यटन विभाग और निम के इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियों का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करना है। निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि इसके लिए सफल आरोहण के दस्तावेज इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन में जमा कराए जाएंगे। साथ इस ही अभियान को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्म दिवस (25 दिसंबर) से पहले लिम्का बुक में भी दर्ज कराया जाएगा। 

अभियान में एवरेस्टर विश्वेश्वर सेमवाल (विष्णु), उत्तराखंड पर्यटन परिषद के सदस्य अवधेष भट्ट, विजेंद्र सिंह, राकेश राणा, अनामिका बिष्ट, ज्योत्सना रावत आदि शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: उच्च हिमालयी क्षेत्र में ग्लोबल वार्मिंग का असर, 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

यह भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन के संकट से जूझ रहा हिमालय, गड़बड़ा गया है वर्षा का चक्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.