Move to Jagran APP

अनामिका बिष्ट ने किया एलब्रुस चोटी का सफल आरोहण

युवा पर्वतारोही अनामिका बिष्ट ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) का सफल आरोहण किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 10:39 PM (IST)
अनामिका बिष्ट ने किया एलब्रुस चोटी का सफल आरोहण
अनामिका बिष्ट ने किया एलब्रुस चोटी का सफल आरोहण

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: युवा पर्वतारोही अनामिका बिष्ट ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) का सफल आरोहण किया है। सफल आरोहण को लेकर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने अनामिका को बधाई दी है।

loksabha election banner

उत्तरकाशी के बरसाली गांव की अनामिका बिष्ट को बचपन से ही ट्रैकिग का शौक था। अनामिका को इसके लिए पिता अनिल सिंह बिष्ट और मां विजय लक्ष्मी बिष्ट का भी भरपूर सहयोग मिला। अनामिका बिष्ट ने बताया कि माउंट एलब्रुस के आरोहण के लिए सात सदस्यों की टीम के साथ वह 15 अगस्त को उत्तरकाशी से रवाना हुई थी। टीम को उत्तरकाशी में विधायक केदार सिंह रावत और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने फ्लैग आफ किया था। 17 अगस्त को वे मास्को पहुंचे। मास्को से माउंट एलब्रुस चोटी के बेस कैंप जाने में दो दिन का समय लगा। 20 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक उन्होंने बेस कैंप क्षेत्र में अभ्यास किया और समिट कैंप पहुंचे। टीम का नेतृत्व करते हुए 24 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे उन्होंने दो अन्य साथियों दिल्ली निवासी लेफ्टिनेंट रोमिल और बेंग्लुरु निवासी गायत्री के साथ सफल आरोहण किया। अनामिका बिष्ट ने बताया कि मौसम अनुकूल न होने के कारण चार अन्य सदस्य आरोहण नहीं कर पाए। माइनस 20 डिग्री तापमान और 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं के बीच आरोहण करना सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण था। अनामिका ने कहा कि उन्होंने पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स निम उत्तरकाशी से किया, जबकि एडवांस कोर्स हिमालय पर्वतारोहण संस्थान दार्जिलिग, सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स निम से किया है। निम के साथ उन्होंने अटल अभियान के तहत गोमुख क्षेत्र की अनाम चोटियों का भी आरोहण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.