Move to Jagran APP

भूस्खलन से यमुनोत्री राजमार्ग बंद

संवाद सूत्र, बड़कोट: बीती सोमवार देर रात से यमुनाघाटी में हो रही बारिश से क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 05:15 PM (IST)
भूस्खलन से यमुनोत्री राजमार्ग बंद
भूस्खलन से यमुनोत्री राजमार्ग बंद

संवाद सूत्र, बड़कोट: बीती सोमवार देर रात से यमुनाघाटी में हो रही बारिश से क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। बारिश के कारण देर रात से यमुनाघाटी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ओजरी के डबरकोट में पहाड़ी से भूस्खलन होने से यमुनोत्री राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने से डबरकोट से लेकर स्यानाचट्टी तक बना लोनिवि का वैकल्पिक मार्ग भी दलदला होने के कारण यहां पर वाहनों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी से गिर रहा मलबा और पत्थर वैकल्पिक मार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए खतरनाक बना हुआ है।

loksabha election banner

बारिश के कारण डबरकोट में भूस्खलन के कारण लगातार गिर रहे बोल्डरों के चलते यमुनोत्री राजमार्ग देर रात से बंद पड़ा है। सुबह तक वाहनों की आवाजाही लोनिवि के वैकल्पिक मार्ग से हो रही है। लोनिवि का डबरकोट-स्यानाचट्टी मोटर मार्ग पर करोड़ों रुपये ठिकाने लगाने के बाद इस कदर बदहाल है कि यहां दलदल मार्ग पर जगह-जगह वाहन फंस रहे हैं। पहाड़ी से गिर रहे पत्थर भी यहां से जाने वाले वाहनों के लिए लगातार खतरा बने हैं। दलदल वैकल्पिक मार्ग पर मात्र मैक्स वाहन ही निकल पा रहे है। भारी व छोटे वाहन दलदल में फंस रहे हैं। स्थानीय नागरिक फकीर चंद, दरम्यान ¨सह, बृजमोहन, सोहन ¨सह, देवेंद्र ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से वैकल्पिक मार्ग जहां बदहाल है, वहीं पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की सुरक्षा के एहतियात के लिए यहां पर कोई इंतजाम नहीं है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मौके पर एसडीएम व पुलिस को सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.