11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया
उत्तरकाशी : उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में विभिन्न विभागों
उत्तरकाशी : उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में विभिन्न विभागों के आउटसोर्स शिक्षक कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
कलक्ट्रेट में आउटसोर्स कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद बैठक कर मांगों को लेकर चर्चा की। मोर्चा के अध्यक्ष गोकुल प्रसाद कंसवाल ने कहा कि जिन कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में तीन पदोन्नति दी जाएं या तीन एसीपी 10 वर्ष, 16 वर्ष तथा 26 वर्ष में दी जाएं। आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त कर्मियों को न्यूनतम वेतन 15 हजार से 28 हजार रुपये प्रति माह दिया जाए। इस मौके पर मुख्य संयोजक द्वारिका प्रसाद बिजल्वाण ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ उपेक्ष व्यवहार कर रही है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। (संस)