50 हजार की स्मैक के साथ गिरफ्तार
जासं, काशीपुर : बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने 4.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। अंत
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 04:22 PM (IST)
जासं, काशीपुर : बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने 4.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।
बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश फत्र्याल शनिवार रात गश्त पर थे। इस दौरान चुंगी चौराहा अल्ली खां जाने वाले रास्ते पर युवक के स्मैक बेचने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। उससे 4.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम शहनावज पुत्र मोहम्मद नफीस निवासी आशियाना बि¨ल्डग के पास अल्ली खा बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें