Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम से संघ को किया मजबूत

जागरण संवाददाता रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल सभागार में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 11:41 PM (IST)
कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम से संघ को किया मजबूत
कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम से संघ को किया मजबूत

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : जेसीज पब्लिक स्कूल सभागार में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी ने कहा कि संघ आज 94 वर्ष का हो गया है। उधम सिंह नगर जिले में संघ का कार्य पुराना है। पुरातन कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम किया तब आज अनुकूलता दिखाई देती है।

loksabha election banner

प्रचारकों ने अपने शरीर को तपाकर संघ को खड़ा किया। स्व. तिलकराज कपूर जी इसके उदाहरण हैं। कार्यक्रम में जिले के संघ पथ के करीब 40 पुरोधा स्वयंसेवकों के जीवन पर प्रकाश भी डाला गया और संघ में उनकी अनुकरणीय निस्वार्थ सेवा से परिचय कराया गया।

कार्यक्रम के संयोजक संघ के जिला प्रौढ़ प्रमुख झम्मनलाल शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों का परिचय करवाया। कार्यक्रम का संचालन सीए हरनाम चौधरी, दीपक सुधा और विशाल खेड़ा ने किया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक गजेंद्र जी, विभाग प्रचारक नरेंद्र जी, विभाग कार्यवाह श्रीपाल राणा, नगर प्रचारक गोविद, वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, मेयर रामपाल, विधायक राजकुमार ठुकराल, धीरेंद्र भट्ट, विजय बहादुर, मनीष अग्रवाल, कीर्ति निधि शर्मा, लेखराज जडली, राहुल तिवारी, मनोज मित्तल, अभिनव छाबड़ा, अभि अग्रवाल, नागेंद्र, मोनू ठाकुर, निखिलेश सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.