पंजाबी महासभा की महिलाओं ने किया लोहड़ी का आयोजन
पंजाबी महासभा की ओर से महिलाओं की एक निजी होटल में लोहड़ी पर्व पर पंजाबी वेशभूषा में गिद्दा तंबोला वन मिनट गेम सरप्राइज गेम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
जासं, सितारगंज : पंजाबी महासभा की ओर से महिलाओं की एक निजी होटल में लोहड़ी पर्व पर पंजाबी वेशभूषा में गिद्दा, तंबोला, वन मिनट गेम सरप्राइज गेम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सितारगंज विधायक की पत्नी सुमेधा बहुगुणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सीखने की क्षमता बढ़ती है। लोहड़ी जलाकर पारंपरिक तरीके से तिल, मूंगफली, रेवड़ी आग में डालकर सब की सुख समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन रविद कौर, मंजू तनेजा व इंदू सैनी ने किया। इस दौरान रजनी भल्ला, शीतल मक्कड़, गगनदीप कौर, कंचल रावल, लवली सखूजा, प्रियंका सिडाना, मिनी अरोरा, ममता अरोरा, ऋषिका कक्कड़, मनीषा मिगलानी मौजूद रहे। आज मनाया जायेगा गुरु गोविद सिंह का प्रकाशोत्सव
संसू, नानकमत्ता : ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में रविवार को गुरु गोविद सिंह जी महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता ने पूर्ण कर ली है। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को श्री अखंड पाठ साहिब रखे गये थे, जिसका भोग रविवार 10 बजे पड़ेगा। सरकार की गाइडलाइन के चलते नगर कीर्तन नहीं निकाला जा रहा है। गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाया जा रहा है। जिसमें सिख पंथ के रागी, ढाडी, कविसरी जत्थे भाग लेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सेवा सिंह ने संगत से कोरोना की नई गाइडलाइन का पालन करने अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुद्वारा साहिब के मेन गेट पर तथा लंगर हाल के मेन गेट पर सेनेटाइजर मशीन द्वार बनाये गए है, जो आने जाने वाली संगत को सेनेटाइज करेगी।