Move to Jagran APP

रैली निकालकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

रुद्रपुर में कृषि कानून के विरोध में महिलाओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 05:49 PM (IST)
रैली निकालकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
रैली निकालकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: कृषि कानून के विरोध में महिलाओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने तीनों कृषि कानून वापस लेने और किसानों की सभी मांगे मानने का अनुरोध किया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन जारी रहेगा।

loksabha election banner

कृषि कानून के विरोध में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से रैली की शुरुआत रामपुर सीमा क्षेत्र डिबडिबा से किया गया। सीमा क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कालोनी में गुरुद्वारे से महिलाओं का दल निकलना शुरू हुआ। रैली में छोटी बच्चियां व वृद्ध महिलाएं, पुरुष भी रहे। इस दौरान तराई सिख महासभा, तराई किसान संगठन, किसान मोर्चा, गाजीपुर दिल्ली आदि संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया। नो फार्मर्स, नो फूड के नारे के साथ महिलाएं अपने हाथ में तख्तियां भी लेकर चल रही थीं। जिसमें किसानों के समर्थन में हिदी, अंग्रेजी में श्लोगन लिखे हुए थे। महिला संगठनों ने शहीद नवरीत सिंह अमर रहे और राकेश टिकैत जिदाबाद के नारों के साथ आवाज बुलंद की।

रैली के दौरान महिलाएं काशीपुर रोड से गाबा चौक, गल्ला मंडी, भगत सिंह चौक होते हुए महाराजा रणजीत सिंह पार्क पहुंची। जहां सभा के दौरान महिला नेता बलजीत कौर ने कहा कि किसानों को उनका अधिकार देना ही होगा। इस मौके पर नरेंद्र कौर, गुरमीत कौर, जसबीर कौर, सतनाम कौर, मंदीप कौर आदि मौजूद थे।

गोल मार्केट गुरुद्वारा की तरफ से रैली को सफल बनाने के इंतजाम किए गए। किसान संगठन की रैली के दौरान सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। ताकि शांति व्यवस्था न भंग हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.