Move to Jagran APP

झनकट में हुआ साहित्य वाहन यात्रा का स्वागत

श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत झनकट पहुंची साहित्य वाहन यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 01:28 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 01:28 AM (IST)
झनकट में हुआ साहित्य वाहन यात्रा का स्वागत
झनकट में हुआ साहित्य वाहन यात्रा का स्वागत

संस, खटीमा : श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत झनकट पहुंची साहित्य वाहन यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

loksabha election banner

साहित्य वाहन यात्रा रविवार को खटीमा खंड के झनकट मंडल पहुंची। इसके बाद साहित्य को खंड कार्यालय सरस्वती शिशु मंदिर में रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम धर्म मूर्तिमंत स्वरूप है। वह देश की आत्मा है। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर भारतीय मन की शाश्वत प्रेरणा है। इसके लिए राम भक्तों ने 492 वर्षो तक अनवरत संघर्ष किया। इस संघर्ष में 40 लाख से अधिक राम भक्तों ने अपना बलिदान दिया। लगभग 36 वर्षो के सुसूत्र श्रृखंलाबद्ध अभियानों के फलस्वरूप संपूर्ण समाज ने लिंग जाति वर्ग भाषा संप्रदाय क्षेत्र आदि वेदों से उपर उठकर एकात्मभाव से श्री राममंदिर के लिए अप्रतिम त्याग व बलिदान किया है। कई वर्षो की तपस्या के बाद ही हम सबको यह स्वर्णिम अवसर मिला है। स्वयंसेवकों का यह साहित्य प्राप्त होने के बाद घर-घर जाकर भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समस्त समाज से सात्विक दान का आग्रह एवं सहयोग का आह्वान करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार महासागर पर स्थित सेतूबंद के समय गिलहरी की भांति इस पुनीत यज्ञ में यथाशक्ति योगदान कर पुण्य के भागीदार बनें। स्वागत करने वालों में हिमांशु कन्याल, ठाकुर जिमिवाल, भरत सिंह भाटिया, गोविंद सिंह जेठी, सौरभ, पवन, राहुल, बुद्धसेन, दिवान, भूपेंद्र भाटिया, अजय ज्याला आदि मौजूद थे।

इधर, किच्छा में अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी शुरू कर दी है। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अपने पिता की स्मृति में 11 हजार की धनराशि मंदिर निर्माण के लिए दिए जाने की सहमति दी।

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समिति धन संग्रह के लिए संपर्क अभियान में जुट गई है। विधिवत रूप से 15 जनवरी से धन संग्रह का कार्य शुरू किया जाना है। देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोयल व उनके बड़े भाई खेम करण गोयल ने अपने स्वर्गीय पिता गोकुल चंद गोयल की आठवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समिति को 11000 रुपये देने की इच्छा व्यक्त की। अभियान प्रमुख अनिल अग्रवाल ने उनके निवेदन का स्वागत कर कहा 15 जनवरी से से निधि संग्रह का कार्य विधिवत शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख विवेक दीप सिंह सह अभियान प्रमुख कमल भाटिया नितिन चौहान अमित सक्सेना आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.