आंदोलन में था रथयात्रा का प्रभारी : डॉ महाजन
श्रीराम मंदिर अयोध्या में बने। इसके लिए रथ यात्रा उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में तीन दिनों तक चली।
संस, गदरपुर : श्रीराम मंदिर अयोध्या में बने। इसके लिए रथ यात्रा उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में तीन दिनों तक चली। इसका नेतृत्व गदरपुर निवासी डॉ. आरके महाजन ने किया था।
राम मंदिर अयोध्या में बने। इसके लिए वर्ष, 1984 में रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया था। डॉ. आरके महाजन ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रथ यात्रा जो कि कानपुर से अक्टूबर, 1984 में प्रारंभ हुई थी, उन्हें यात्रा का कानपुर शहर का प्रभारी बनाया गया था। उस समय मेडिकल कॉलेज कानपुर से एमडी की पढ़ाई कर रहा था। मेडिकल कॉलेज का शाखा कार्यवाहक था। उस दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्र संघ के कार्यकर्ता थे। उनमें आनंद त्रिवेदी, राजकुमार अवस्थी, फरिंद्र दत्त त्रिपाठी, डॉ. दिनेश तिवारी के साथ रथयात्रा का नेतृत्व करने का मौका मिला। रथ यात्रा कानपुर शहर में तीन दिनों तक चली। यात्रा के दौरान हिदू समाज में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला था। राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की मांग हिदू समाज में जोर पकड़ने लगी थी। लोग उससे जुड़ने लगे थे और एक दिन वह आया, जिस दिन बाबरी मस्जिद के ढांचे को कारसेवकों ने ढा दिया गया।