Move to Jagran APP

ऊधम सिंह नगर को मिला 10 लाख 80 हजार बारदाना, गेहूं खरीद होगा तेज

रुद्रपुर में गेहूं खरीद हो चाहे धान की खरीद सरकारी क्रय केंद्रों पर बारदाने की समस्या आनी तय है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 11:33 PM (IST)
ऊधम सिंह नगर को मिला 10 लाख 80 हजार बारदाना, गेहूं खरीद होगा तेज
ऊधम सिंह नगर को मिला 10 लाख 80 हजार बारदाना, गेहूं खरीद होगा तेज

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : गेहूं खरीद हो चाहे धान की खरीद, सरकारी क्रय केंद्रों पर बारदाने की समस्या आनी तय है। इस बार भी बारदाना न होने से करीब 12 दिन तक खरीद प्रभावित होने के बाद मंगलवार को ऊधमसिंह नगर को 10 लाख 80 हजार बारदाना आवंटित हुए हैं। पांच कंटेनर बारदाना मंगाया गया था। इसमें से दो लाख 40 हजार बारदाना क्रय केंद्रों पर पहुंचा दी गई है।

loksabha election banner

कुमाऊं में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से आरंभ हुई। अब तक पूरे कुमाऊं में करीब साढ़े सात लाख क्विटल की तौल हो चुकी है। ऊधमसिंह नगर में साढ़े पांच लाख क्विटल गेहूं की खरीद हुई। कुमाऊं में साढ़े 18 लाख क्विटल खरीद का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन पिछले 12 दिनों से केंद्रों पर बारदाना न होने से खरीद प्रभावित है। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का किसान पहुंचे भी रहे थे तो उन्हें बारदाना न होने का हवाला देकर वापस लौटा दिया गया। डिमांड के बाद पांच कंटेनर से बारदाना मंगाया गया, जिसमें खटीमा के लिए दो लाख 16000, सितारगंज के लिए 48000, नानकमत्ता के लिए 24000, किच्छा के लिए तीन लाख 12 हजार, गदरपुर के लिए 72 हजार, काशीपुर 72 हजार, जसपुर के लिए एक लाख 92 हजार, बाजपुर के लिए 72 हजार, हल्द्वानी के लिए 24 हजार और देहरादून के लिए 4800 बारदाने आए हैं। इसमें से अब तक खटीमा के 48000, सितारगंज के लिए 24000, नानकमत्ता के लिए 24000, किच्छा 48000, काशीपुर 24 हजार, बाजपुर 24 हजार और देहरादून 4800 बारदाने भेजे गए हैं। खाद्य नियंत्रक ललित मोहन रयाल ने बताया कि इसके बाद जरूरत पड़ने पर बारदाना केंद्रों पर भेजते रहेंगे। तौल 15 मई तक होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.