भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
सितारगंज में भाजपा मंडल के रामलीला भवन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश जिले व नगर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 12:48 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 12:49 AM (IST)
सितारगंज : भाजपा मंडल के रामलीला भवन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश, जिले व नगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
अध्यक्ष विजय सलूजा ने कार्यकर्ताओं को भारत का इतिहास व रीति नीति के बारे में समझाने के साथ ही भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व अग्रिम चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक रणनीति व योजनाओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रथम सत्र में प्रवक्ता पूर्व प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, द्वितीय सत्र वक्ता पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री गणेश ठाकुराठी, तृतीय सत्र वक्ता जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट व चतुर्थ सत्र वक्ता प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मोहिनी पोखरियाल द्वारा किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें