Move to Jagran APP

पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे की मांग मुखर

रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे का मामला मुखर हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 05:42 PM (IST)
पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे की मांग मुखर
पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे की मांग मुखर

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे का मामला मुखर हो गया है। सामाजिक संगठनों ने गांधी पार्क में धरना दे आर पार के संघर्ष का एलान किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे की मांग को जल्द पूरा करने की मांग की।

loksabha election banner

सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा की अगुवाई में पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के लोग गांधी पार्क में एकत्रित हुए। उन्होंने गांधी पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया। धरने को छात्र संघ, पंजाबी महासभा, सोशल वेलफेयर सोसायटी, व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल, माइनॉरिटी वेलफेयर सोसायटी, स्माइल फाउंडेशन, युवक मंगल दल लालपुर ने अपना समर्थन दिया। कहा पुलिस कर्मी विपरित परिस्थितियों में 24 घंटे तक ड्यूटी करते हैं। बावजूद इसके उन्हें दिया जाना वाला 46 सौ रुपये ग्रेड पे का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को 28 सौ रुपये ग्रेड पे का ही भुगतान किया जा रहा है, जो कि अपनी जान पर खेल कर ड्यूटी करने वाले परिवारों के साथ अन्याय है। इस अन्याय के खिलाफ सामाजिक संगठनों ने आंदोलन शुरू कर दी है। अब वह ग्रेड पे दिलवाने के बाद भी शांत बैठेंगे। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, तरविदर सिंह मारवाहा, लखवीर सिंह लक्खा, विमल धारामी, अवतार सिंह बिष्ट, गौरव खुराना, ममता नारंग, हरविदर सिंह चुघ बिन्नी, सचिन तनेजा, सचिन गुंबर, गौरव गांधी, राजेश तनेजा, अरुण अरोरा, हैप्पी रंधावा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.