Move to Jagran APP

हरे कृष्ण, हरे राम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय

वार्ड नंबर पांच में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आगाज हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 May 2022 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 07:19 PM (IST)
हरे कृष्ण, हरे राम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय
हरे कृष्ण, हरे राम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय

संसू, दिनेशपुर : वार्ड नंबर पांच में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आगाज हुआ। इस दौरान हरे कृष्ण, हरे राम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो उठा।

loksabha election banner

गुरुवार को मुख्य बाजार वार्ड पांच में स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में सुबह छह बजे से अष्टम प्रहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार सुबह तड़के समापन होगा। बुधवार शाम कलश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा के आगे वाहनों पर झांकियां सजाई गई थी। उसके पीछे महिलाएं कलश लेकर नृत्य करते हुए चल रही हरीनाम संकीर्तन में राधा कृष्ण संप्रदाय राजस्थान, आदि विष्णु प्रिया संप्रदाय पं बंगाल वर्धमान, श्रीराम संप्रदाय दिल्ली तथा राधा रमन संप्रदाय पिपलिया के टीम कृष्ण भक्ति में सराबोर दिखाई दिए। आयोजक समिति अध्यक्ष सरोज मंडल ने बताया कि संकीर्तन के साथ अटूट भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, हिमांशु सरकार, विजय मंडल, रवि सरकार, केशव मल्लिक सुनीता मिस्त्री, प्रभा राय, शिखा ढाली, प्रभा राय निराला मल्लिक, सुनीता मंडल, दीपा सरकार, सुजीता राय, रेखा मंडल, पवित्रा, रीना मंडल, मालती गाइन, तीपती मंडल, पूजा मंडल मौजूद थे।

इधर, गूलरभोज में सोलह प्रहर अखंड महानाम संकीर्तन कृष्ण भक्ति से सराबोर रहा। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया।

नई बस्ती बंगाली कालोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से आए संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने हरे राम हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे-हरे.. संकीर्तन से समुदाय को भाव विभोर कर दिया। कालिदास और वीनापानी संप्रदाय ने खास तौर पर उत्कृष्ट संकीर्तन की प्रस्तुति दी। दो दिन चले संकीर्तन के दौरान लगातार भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष मिथुन बख्शी, उपाध्यक्ष निताई मंडल, किशोर वैद्य, विश्वजीत मंडल, सुरेन बैरागी, निमाई विश्वास, निर्मल मंडल, उत्तम बैरागी, मिलन मंडल, विश्वजीत बाला, मिलन दास, प्रेमानंद व्यापारी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.