घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
किच्छा में किशोरी के घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित युवक पर मुकदमा दर्ज।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 11:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, किच्छा : किशोरी के घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किच्छा कोतवाली निवासी व्यक्ति रविवार को मजदूरी करने चला गया था। उसकी पत्नी भी पशुओं के लिए चारा लेने खेत में चली गई। घर में उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। इस दौरान एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ शुरू कर दी है। इस बीच किशोरी के पिता को आता देख युवक भाग गया। बेटी ने बताया कि शायर पुत्र जाकिर ने उसे पहले भी एक बच्चे के हाथ अनैतिक बात लिख कर पत्र भिजवाया था। विरोध पर छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने कठर्रा निवासी शायर के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें