नवंबर में शुरू करे चीनी मिल का पेराई सत्र
किच्छा में किसानों ने चीनी मिल का पेराई सत्र नवंबर में प्रारंभ करने की मांग की।
जागरण संवाददाता, किच्छा : किसानों ने चीनी मिल का पेराई सत्र नवंबर में प्रारंभ करने की मांग की। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी रुचि मोहन रयाल को ज्ञापन दे मिल की मरम्मत समय से पूरी करने की मांग की है।
गुरुवार दोपहर किसानो ने पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट की अगुवाई में चीनी मिल की अधिशासी निदेशक रुचि मोहन रयाल से मुलाकात की। उन्होंने ईडी को ज्ञापन दे कहा चीनी मिल क्षेत्र में 90 प्रतिशत के करीब गन्ना अगेती प्रजाति का है। जो कटने के लिए पूरी तरह तैयार है। गन्ने की फसल काटने के बाद किसान को अगली फसल की तैयारी करनी होती है। पिछले कई वर्षो से मिल समय से न चल पाने पर गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। जिससे खामियाजा क्षेत्र के किसानों को उठाना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी देते हुये कहा समय से चीनी मिल का पेराई सत्र प्रारंभ नही किया तो वह आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान अरुण तनेजा, बंटी पपनेजा, कृष्ण कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, केवल सिंह, अभिषेक शुक्ला, बंटी सिधी, प्रेम आर्य, कैलाश जोशी, विशन सिंह कोंरगा, किशन सिंह, हरीश बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।