Move to Jagran APP

बाजपुर में शिवराज बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

बाजपुर बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ जिसमें शिवराज सिंह राणा ने प्रतिद्वंद्वी अशोक उप्पल को 22 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:41 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:41 PM (IST)
बाजपुर में शिवराज बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
बाजपुर में शिवराज बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

संस, बाजपुर : बाजपुर बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें शिवराज सिंह राणा ने प्रतिद्वंद्वी अशोक उप्पल को 22 मतों से हराकर अध्यक्ष पर कब्जा जमा लिया।

loksabha election banner

बार काउंसिल आफ उत्तराखंड द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हरीश सिंह नेगी व नंदन सिंह कन्याल की देखरेख में शनिवार सुबह 10 बजे से बार एसोसिएशन कार्यालय में मतदान शुरू हुआ। जहां दोपहर तीन बजे तक 143 मतदाताओं में से 108 ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी कुलवंत सिंह उप्पल की तरफ से जारी चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर शिवराज सिंह राणा को 64 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंद्वी अशोक उप्पल को 42 वोट मिले। जबकि दो मत निरस्त पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह सागर को 58 मत मिले जबकि अशोक कंबोज को 48 मत मिले। जहां प्रेम सिंह सागर 10 मत से विजयी हुए। इस पद पर भी दो मत निरस्त हुए। सचिव पद पर विजय कुमार गर्ग को 64 मत मिले। जबकि नीरज जौहरी को 42 मत मिले। 22 मतों से विजय कुमार ने बाजी मारी। जबकि दो वोट निरस्त निकले। उपसचिव पद पर मो. यूसुफ को 55 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार को 28 वोट मिले। 27 वोट से यूसुफ विजयी हुए। जबकि तीसरे प्रत्याशी राजीव बंसल को 22 मतों से संतोष करना पड़ा । तथा तीन वोट निरस्त हुए। आय-व्यय निरीक्षक पद पर कृष्णा सिंह को 57 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंद्वी मो. सरफराज को 50 वोट मिले। कांटे के मुकाबले में सात मतों से कृष्णा विजयी हुए। इस पद पर एक वोट निरस्त पाया गया। इसके अलावा सूरज प्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष व फिरासत अली को पुस्तकालाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। गीता, दिनेश चंद्र शर्मा, अजीम अहमद चौधरी व सच्जाद अली को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.