Move to Jagran APP

हर्षित बना इसरो में वैज्ञानिक

जागरण संवाददाता, काशीपुर: यदि जज्बा व लगन हो तो कोई भी मुकाम पाना मुश्किल नहीं होता है

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 08:09 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:09 PM (IST)
हर्षित बना इसरो में वैज्ञानिक
हर्षित बना इसरो में वैज्ञानिक

जागरण संवाददाता, काशीपुर: यदि जज्बा व लगन हो तो कोई भी मुकाम पाना मुश्किल नहीं होता है। यह बात काशीपुर के हर्षित सक्सेना पर सटीक बैठती है। हर्षित अपनी मेहनत के बलबूते इसरो में वैज्ञानिक बन गए हैं। यह उपलब्धि पाकर उन्होंने काशीपुर के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है।

loksabha election banner

मोहल्ला गौतम नगर निवासी हर्षित के पिता संजय सक्सेना महुआखेड़ागंज स्थित फ्लैक्सीटफ कंपनी में प्रबंधक और माता मनीषा सक्सेना ग्रीनवुड स्कूल, ग्वालियर मध्यप्रदेश में संस्कृत विषय की प्रवक्ता हैं। बचपन से ही विज्ञान में रुचि रखने वाले हर्षित ने केंद्रीय विद्यालय से वर्ष 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा 94 फीसद अंक के साथ पास की थी। इसके बाद वह इसी साल माधो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, ग्वालियर से आइटीे में बीटेक किया। इसरो में कंप्यूटर विज्ञान में वैज्ञानिक पद पर आवेदन किया। 22 अप्रैल को लिखित परीक्षा व 31 जुलाई को साक्षात्कार दिया। हर्षित का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन हो गया। हर्षित ने बताया कि बचपन में ही कंप्यूटर में वैज्ञानिक बनने की तमन्ना थी। सपने को पूरा करने के लिए मेहनत के साथ पढ़ाई की। अब इसी के जरिये देश की सेवा करना है। इस मुकाम तक पहुंचने में माता पिता व शिक्षकों की अहम भूमिका रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.